Logo

मुंशी रघुनन्दन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय

मुंशी रघुनन्दन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है।

B.A./B.Sc./B.Com. द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठ सेमेस्टर (मेजर) परीक्षा 2024-25 की तिथि संबंधी सूचना  |  इस महाविद्यालय का 2025-2026 का शिक्षा सत्र दिनांक 01 जुलाई 2025 से प्रारम्भ है।  | 
About

हमारे बारे में

मुंशी रघुनन्दन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाराबंकी डॉ० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या का ही नहीं वरन् वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के गुणात्मक शिक्षा के प्रतिमान महाविद्यालयों में से एक अन्यतम महाविद्यालय है। नियमित पढ़ाई, आदर्श अनुशासन तथा नकलविहीन परीक्षा के लिए यह महाविद्यालय प्रख्यात है। लगभग 34 वर्षों की अल्प अवधि में ही महाविद्यालय द्वारा अर्जित ख्याति सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
इस महाविद्यालय की स्थापना वरिष्ठ समाजसेवी स्व. मुन्शी रघुनन्दन प्रसाद जी द्वारा प्रदत्त भूमि पर प्रसिद्ध सामाजिक संस्था सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी द्वारा बाराबंकी जनपद के उच्च शिक्षा प्रेमी नागरिकों एवं समाज के प्रतिष्ठित तथा सम्पन्न महानुभावों के उदार सहयोग से 07 जून 1985 को की गई तथा इसका आरम्भ तत्कालीन अवध विश्व विद्यालय अयोध्या से सम्बद्धता उपरान्त 01 जुलाई 1990 को हुआ। स्थापना के साथ इस महाविद्यालय को छः विषयों में (1) हिन्दी (2) राजनीतिशास्त्र (3) शिक्षा शास्त्र, (4) अर्थशास्त्र (5) गृह विज्ञान तथा (6) समाजशास्त्र अस्थाई संबद्धता मिली थी। इसी के साथ छः प्राध्यापिकाओं, एक लिपिक आठ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी थी।
यह महाविद्यालय छात्राओं को निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण की ऐसी शिक्षा प्रदान करता है जो समय सापेक्ष है। इसके लिए छात्राओं की रूचि तथा प्रतिभा को ध्यान में रखकर उन्हें साहित्यिक सांस्कृतिक तथा राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में सहभागिता के सुअवसर प्रदान किये जाते हैं। जो छात्राएँ खेलकूद में रूचि रखती है उन्हें प्रशिक्षण की विशेष सुविधा प्रदान की जाती है। सत्र 2011-2012 में विश्वविद्यालय के कुलसचिव के निर्देश पर महाविद्यालय के पुरातन छात्रा तथा अभिभावक सम्मेलन का आयोजन कर महाविद्यालय ने पुरातन छात्रसंघ तथा अभिभावक संघ का गठन कर उनका सहयोग तथा परामर्श लेने की गौरवशाली परम्परा का शुभारम्भ किया है।

View More

हमारे पाठ्यक्रम

हमारा पाठ्यक्रम विभिन्न विषयों का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करता है। यह पाठ्यक्रम छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार विशेषज्ञता हासिल करने और नए करियर की दिशा में कदम बढ़ाने में मदद करता है। इसके माध्यम से छात्र अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और पेशेवर दुनिया में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त कर सकते हैं।

गैलरी

कॉलेज में अक्सर शैक्षणिक वर्ष के दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में नृत्य और पार्टियों जैसी सामाजिक गतिविधियों से लेकर व्याख्यान, सेमिनार और सम्मेलन जैसे शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल होते हैं।

सुविधाएं

कॉलेज की सुविधाएँ कॉलेज के भौतिक बुनियादी ढाँचे और संसाधनों को संदर्भित करती हैं जो छात्रों के सीखने, शोध और सामुदायिक जुड़ाव का समर्थन करती हैं। इन सुविधाओं में कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, कंप्यूटर केंद्र आदि शामिल हो सकते हैं।